नरपतगंज: मध्य विद्यालय बढ़ेपारा से ताला तोड़कर मध्याहन भोजन के 10 बोरा चावल की चोरी, थाना में दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बढ़ेपारा में अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर मध्यान भोजन योजना का 10 बोरा चावल चोरी कर लिया गया। चोरी मामले के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया।