नरपतगंज: सीओ ने अमरोरी पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर किया प्लास्टिक का वितरण
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अमरोरी वार्ड संख्या 14 में हुए भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही नरपतगंज सीओ रविंद्र कुमार ने घटनास्थल में पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी लेते हुए प्लास्टिक का वितरण करवाया। साथ ही खाना का शिविर का आयोजन कराया गया।