नरपतगंज: नरपतगंज हाट परिसर स्थित तीन दुकानों में हुई हजारों की चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
नरपतगंज हॉट परिसर स्थित अलग-अलग तीन दुकानों से अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान से नगद सहित हजारो रुपए मूल्य का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।चोरी मामले को लेकर दुकानदारों के द्वारा नरपतगंज थाना पहुंचकर रविवार को प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया।