रायसेन में महिला कांग्रेस की बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं जिला पर्यवेक्षक कंचन लता शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। जिला अध्यक्ष पद हेतु कई महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किए। श्रीमती शर्मा ने कहा कि चयन निष्ठा और कार्यक्षमता के आधार पर होगा।