महोबा: महोबा के लाड़पुर में खेत पर बने कुएं में गिरने से किसान की मौत, खाना खाते समय हुआ हादसा
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव में खेत के कुएं में गिरने से 42 वर्षीय किसान धरमदास पुत्र मुल्लू की मौत हो गई। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।भतीजे हरगोविंद ने बताया कि चाचा खेत पर ही रहते थे। कुएं के किनारे बैठकर खाना खा रहे थे, तभी हवा के झोंके से संतुलन बिगड़ने पर कुएं में गिर गए और मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।