छपारा: प्रशासन के आदेशों की अवहेलना, ग्राम बिलकटा में खेत धधके, कलेक्टर की रोक के बावजूद जलाई जा रही नरवाई
प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, ग्राम बिलकटा में धधक रहे खेत. कलेक्टर की रोक के बावजूद जलाई जा रही नरवाई आज दिन बुधवार 8 अप्रैल को छपारा की ग्राम बिलकटा में दोपहर करीब 2:00 बजे खेत में लगी नवाई में आग लगा दी जो आज देखते ही देखे कई खेतों तक फैल गई जबकि सिवनी कलेक्टर के द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद भी नवाई में आग लगाई जा रही है.