कटघोरा: ब्रेक फेल होने के कारण आम से लदा ऑटो नहर में गिरा, मची अफरा-तफरी
बरमपुर–दर्री मार्ग पर सुबह करीब 10:30 बजे मालवाहक ऑटो CG 12 AX 3598 का डोका मुड़ा के पास ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे नहर में गिरकर पलट गया। ऑटो में लदे आम नहर में बिखर गए। चालक को कंधे और कमर में चोट आई, लेकिन नहर में पानी कम होने से वह खुद बाहर निकल आया। लोगों ने रस्सी से ऑटो बांध दिया ताकि पानी बढ़ने पर वह न बहे।