डुमरियागंज: पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डुमरियागंज में खेली गई राम-राम होली, विधायक श्यामधनी राही भी रहे मौजूद
डुमरियागंज के भारत चौक बैदौला चौराहे पर शनिवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विधायक श्याम धनी राही सहित अन्य लोगों ने भगवान नरसिंह की आरती की उसके बाद पूरे डुमरियागंज कस्बे में जमकर राम-राम होली खेली गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। सभी ने एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए बधाई दी।