इस्लामनगर अलीगंज: ई. अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय धरना
नेता प्रीतपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर पूरे बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बिजली उपभोक्ताओं का आर्थिक दोहन करनेवाला स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। इसी के तहत ई.अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे से 3 तक स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना दिया गया।