रॉबर्ट्सगंज: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में तस्करी के दोषी भोला प्रसाद जायसवाल की ₹6 करोड़ की संपत्ति को सोनभद्र पुलिस ने कुर्क किया
अवैध नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप के तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर जनपद सोनभद्र पुलिस ने करारा प्रहार किया है। पूर्व में 28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के उपरांत पुनः लगभग 06 करोड़ की संपत्ति जब्त फिर से की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आगे भी कोडिन कफ सिरप तस्करी के आरोपियों कार्रवाई होगी।