लातेहार: पिछले 70 वर्षों से हिंडालको कंपनी सिर्फ शोषण करने का काम किया है,अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: प्रकाश राम विधायक@
लातेहार विधायक प्रकाश राम ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे कहा कि हिंडालको कम्पनी पिछले 70 वर्षों रि चू घुटा क्षेत्र के लोगों को शोषण करने का कार्य किया है।अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले जो स्थिति थी आज भी वही स्थिति है।सभी क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ है।वे मजदूर सहयोग समिति द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।