कानपुर: गोविंद नगर में कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत होंडा एजेंसी के ठीक सामने तिराहे पर गुरुवार दोपहर 1:30 बजे स्कूटी और कार में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे युवक का पैर टूट गया और स्कूटी में बैठा बच्चा घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।