रफीगंज: रफीगंज के युवक की ट्रेन की चपेट में आने के बाद पटना में इलाज के दौरान हुई मौत
रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक नराईच गांव निवासी दिपक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। रविवार अपराह्न 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई था और सबसे छोटा था। शनिवार को गया जाने के दौरान पुरानी रेलवे पुलिस बैरक के समीप यह हादसा हुआ था। मृतक शैक्षणिक कार्य से गया जा रहा था। शव को पैतृक गांव लाया गया।