गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: पथलकट्टी के पास विदेशी शराब से लदी एक ऑटो जब्त, एक गिरफ्तार
गया के पथलकट्टी के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब से लदी 1 ऑटो को जब्त किया है।गया उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ऑटो की तलाशी के दौरान 240 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया है।इस मामले में झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला 1 अभियुक्त दुर्गा गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।