गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने चोरी का मोबाइल फोन के साथ 1 को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी का 1 मोबाइल फोन के साथ 1 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 6 पर गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैठे देख पूछताछ की गई।पूछताछ में खुद का नाम संतोष दास बताया है जो सीतामढ़ी का रहने वाला है।