गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत बिछड़ी लड़की को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत यात्रा के दौरान बिछड़ी लड़की को रेस्क्यू कर परिजनो को सुपुर्द किया गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच में एक अकेली लड़की बैठी है।वह गलती से इस ट्रेन में चढ़ गई थी।जो रोहतास जिले की रहने वाली बताई है।