चिड़ावा: ओजटू में सगे भाई पर जानलेवा हमले के मामले में 7 साल से फरार वांछित वारंटी को किया गया गिरफ्तार
चिड़ावा पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रकरण में 7 साल से फरार चल रहे एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। 29 मई 2018 को परिवादिया अंजू देवी निवासी ओजटू ने रिपोर्ट दी कि मेरे जेठ सुशील पुत्र फूलचन्द स्वामी ने मेरे पति रविन्द्र स्वामी पर रात को सोते समय कुल्हाङी से वार कर दिया। जिससे उन्हें गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट आयी। और फिर से हमला करने की धमकी देकर गया है।