अररिया: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न
Araria, Araria | Apr 15, 2026 प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के अररिया जिले से होकर गुजरने वाले हिस्से की भू-अर्जन प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला मूल्यांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने की। इस दौरान परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।