मटिहानी: कैथमा में संदिग्ध अवस्था में लीची पेड़ से लटका मिला ड्राइवर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
कैथमा में संदिग्ध अवस्था में लीची पेड़ से लटका एक ड्राइवर का शव मिला है. शव मिलते ही आसपासके क्षेत्रो में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में परिजन ने ड्राइवर राजू कुमार की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की बात कह रहे हैं.