महू-मंडलेश्वर मार्ग पर जाम गेट में बाइक ओवरटेक करने को लेकर विवाद में तीन युवकों पर हमला किया गया। बुधवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा कर चलती बाइक को लात मारकर सड़क किनारे खेत में गिरा दिया। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।