रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध पर की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Apr 8, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो ठगी के पैसों के लेन-देन में अहम भूमिका निभा रहा था।रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है।