नवगछिया: पति पर प्रताड़ना का आरोप, महिला थाने में शिकायत दर्ज
नवगछिया के हरियो गांव की शंभवी कुमारी ने महिला थाना में आवेदन देकर पति पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही मारपीट शुरू हो गई और जान से मारने की धमकी दी गई। बीएड परीक्षा देने जाते समय भी रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह बचकर वह महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।