खैरथल: खैरथल में तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ के विरोध में प्रदर्शन, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई
तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ के कथित विवादित बयान के खिलाफ खैरथल में सोमवार दोपहर 1:00 बजे सेन समाज के लोगों का गुस्सा टूट पड़ा। समाज के सैकड़ो लोग एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।लोगों ने आरोप लगाया की विधायक ने अधिकारी को फटकारते हुए कहा कि तू JEN है या नाई है। यह टिप्पणी सैन समाज के लिए अपमान जनक है।