शाहनगर: ईंट भट्टे में निकला धामन सांपों का जोड़ा, सर्प मित्र मोनू सोनी ने किया सफल रेस्क्यू
पन्ना जिले के शाहनगर में शाहनगर कॉलेज के पास स्थित बल्ली प्रजापति के ईंट भट्टे में शुक्रवार को एक बार फिर धामन प्रजाति का सर्प मिलने से हलचल मच गई। खास बात यह रही कि इसी स्थान से कुछ समय पहले एक धामन सर्प का रेस्क्यू किया गया था। सूचना मिलने पर सर्प मित्र धीरेन्द्र उर्फ मोनू सोनी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक दूसरे सर्प का भी सफल रेस्क्यू किया।