पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र से स्मैक के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 12:48 पर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 36.96 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।