पटना ग्रामीण: खाजेकला में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी पिस्टल,02 मैगजीन तथा 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ