चकाई: दिघारिया पतरो नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग उठने लगी है
Chakai, Jamui | Jan 7, 2025 प्रखण्ड के गझी पंचायत अंतर्गत झारखण्ड के बॉर्डर क्षेत्र दिघरिया गांव के समीप पतरो नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा नेता मनोज पोद्दार अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को5 बजे जब दिघरिया गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने सबसे पहले नदी के तट पर जाने के लिए आग्रह किया।