चकाई: बामदाह मुंशी पुल के समीप बाइक और ऑटो की टक्कर में दो लोग जख्मी, देवघर किया गया रेफर
Chakai, Jamui | Jan 2, 2025 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई-जमुई मुख्य मार्ग में बामदाह मुंशी पुल के समीप गुरुवार को 4 बजे तेज रफ्तार बाइक और एक आटो की आमने सामने की टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि आटो चालक और एक सवारी भी घायल हो गया। दोनों मौके से आटो छोड़कर भागने में सफल रहा।