चकाई: चकाई में पूर्व विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान
Chakai, Jamui | Jan 5, 2025 राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान इन दिनों चकाई के सुदूरवर्ती गांव में चल रहा है। पूर्व विधायक सावित्री देवी एवं राजद नेता विजय शंकर यादव द्वारा रविवार को दो बजे प्रखंड के नक्सल प्रभावित ठाडी पंचायत के आधा दर्जन गांवों में घूम-घूम कर सदस्यता अभियान चलाया ।सदस्यता अभियान में 160 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया।