चकाई: ढाई किलो गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त, चकाई थाना में एसडीपीओ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Chakai, Jamui | Jan 1, 2025 चकाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो किलो 545 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैन बाद गांव निवासी धनराज मंडल के रूप में की गई है। बुधवार को 2:00 बजे इसकी जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई।