कटनी नगर: कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: 2 देशी जिंदा बम, धारदार बका सहित आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलट मोड के पास से युवक रीतेश दाहिया को 2 जिंदा देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही मुड़वारा स्टेशन के पास से धारदार बका लिए घूम रहे युवक रजनीश गौटिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई इस संबंध में आज शुक्रवार शाम 6:30 मिनट पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने जानकारी दी