हंडिया: टेम्पो चलाने के लिए ले जाया गया चालक लापता, परिवार परेशान
हंडिया थाना क्षेत्र के जबराडीह निवासी प्रदीप कुमार पुत्र शेषधर यादव को 13 तारीख की शाम करीब 05 बजे टेम्पो चलाने के लिए घर से बुलाकर ले जाया गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर रविवार करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी। मामले को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है।