धौरहरा: खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ना मिलने पर एक मरीज की हुई मौत, मामले पर भड़के विधायक
धौरहरा तहसील क्षेत्र स्थित खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर के समय पर न मिलने से एक मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मिलन सिंह, जो सीतापुर जिले के थाना तंबौर क्षेत्र के बरसेरवा गांव के निवासी थे। जो अपने पुत्र के साथ फूलपुर गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए आए थे।