हरिहरगंज: रामजी प्रसाद की बेटी नंदनी 92.8% अंकों से बनी प्रखंड टॉपर, बढ़ाया मान
हरिहरगंज मेन बाजार झंडा चौक निवासी व्यवसायी अमित कुमार उर्फ रामजी प्रसाद,अंजली देवी की पुत्री नंदनी कुमारी ने इंटर साइंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। नंदनी ने कुल 464 अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से हरिहरगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।