शामली: भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान द्वारा शामली के लाख गांव में चलाया गया व्यापक जन जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | May 30, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ द्वारा शामली जनपद के गांव लाक में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उर्वरकों के संतुलित उपयोग को ध्यान में रखते हुए मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक संसाधनों एवं जैव उर्वरकों का समुचित उपयोग आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।