हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सेफ सिटी अभियान में पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, खंडहर इमारत में चिट्टा पीते मिले 2 युवक
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'सेफ सिटी अभियान' के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जंक्शन क्षेत्र स्थित कड़वासरा मार्केट के पीछे एक खंडहर इमारत पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां दो युवक चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करते हुए मिले, जिन्हें मौके से पकड़कर जंक्शन पुलिस के हवाले कर दिया गया।