शामली: शामली कोतवाली पर परिजनों के साथ पहुंची विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | Jun 9, 2026 मंगलवार की दोपहर 1 बजे शामली जिले के गांव बुटराड़ी निवासी एक विवाहिता परिजनों के साथ शामली कोतवाली पर पहुंची। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करते हुए उल्टा झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शामली कोतवाली पर पहुंचे लोगों को पुलिस ने नियमानुसार जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।