सीतापुर: खैराबाद में प्रेमिका से मिलने पर प्रेमी को परिवार ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया, प्रेमिका ने घर पर किया बवाल
खैराबाद इलाके में रहने वाले एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बिसवां गया था। प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी युवक को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया इसके बाद पुलिस बुलाकर प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया वहीं इस बात पर नाराज होकर प्रेमिका अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। बेहोश होने पर प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।