हरसूद: छनेरा में सार्वजनिक गणगौर महोत्सव को लेकर बैठकों का दौर जारी
मोनी बाबा आश्रम छनेरा के पास 12 अप्रैल से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर आयोजन समिति द्वारा लगातार बैठक की जा रही है। होने वाले गणगौर महोत्सव को लेकर जहां एक ओर आयोजन समिति के सदस्यगण मैदान को लेवल करने के कार्य में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर गणगौर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु समिति द्वारा बैठकें की जा रही है।