श्योपुर। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में संविधान को अंगीकृत करने के महत्व को देखते हुए आज बुधवार 26 नवंबर को देशभर में मनाये जा रहे संविधान दिवस के क्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय सहित विकास खण्ड, तहसील मुख्यालयों एवं विभिन्न कार्यालयों में किया गया।