झांसी: सनफ्रान अशोक सिटी में चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए, पुलिस के पहुंचने पर भागे, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2026 सनफ्रान अशोक सिटी में रविवार देर-रात कुछ अज्ञात चोर मुंह बांध कर घुस आए। पहनावे से वह सभी कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्य लग रहे थे। सबसे पहले चोर एच ब्लॉक में घुसे। यहां चोरों को देख गार्ड ने अन्य ब्लॉक के गार्डों को अलर्ट कर दिया और पुलिस को भी बुला लिया गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले।