भोरे: गोपालगंज में शादी के 6 महीने बाद प्रेमी के साथ भागी लड़की
भोरे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर रिल बनाने के दौरान हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। परिजनों ने युवति की शादी एक ट्रक चालक से कर दी। लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद ही नव विवाहिता अपने पुराने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पति ने पत्नी पर जेवरात और नगदी लेकर फरार होने का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायती दी है।