सहारनपुर: यूपी बोर्ड में सहारनपुर का दबदबा, 10वीं में आयुषी और 12वीं में बुशरा बनीं जिला टॉपर, आयुषी यूपी टॉप 5 में आईं
यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट में यमुना खादर इंटर कॉलेज, कंबोहमाजरा की आयुषी ने जिला में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। कुल 600 में 582 अंक (97%) लाकर वह न सिर्फ जिला टॉपर बनीं, बल्कि यूपी टॉप-10 में 5वां स्थान भी प्राप्त किया। आयुषी की इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।