मैनपुरी: मैनपुरी में स्मार्ट मीटर लोगों के लिए बनी आफत, विद्युत विभाग ऑफिस के चक्कर लगाकर हुए परेशान
मैनपुरी में जब से लोगों के स्मार्ट मीटर लगे हैं लोगों के लिए आफत बनते जा रहे हैं। बिना कोई नोटिफिकेशन दिए ही लोगों की लाइट काट दी जाती है। जिससे लोग काफी परेशान है और लोग विद्युत विभाग के ऑफिस के चक्कर लगाने पर मजबूर है लोगों का कहना है की की अकाउंट में पैसा डालने की कुछ दिन बाद ही अकाउंट माइंस में दिखने लगता है और बिना सूचना दिए ही लाइट काट दी जाती है।