मैनपुरी: बिछवा थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
बिछवा थाना पुलिस और एबीटी टीम की संयुक्त कार्रवाई से बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 चोरी की बाइक और 3030 रुपए नगद बरामद किए हैं। वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी अरुण कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया है।