बिसौली: आसफपुर में ब्लॉक प्रमुख ने किया आधुनिक शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण
Bisauli, Budaun | May 21, 2026 भीषण गर्मी के बीच जनहित को ध्यान में रखते हुए स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर द्वारा क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आधुनिक शीतल जल प्याऊ का गुरुवार को 12 बजे करीब लोकार्पण किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।