मेरठ: मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं: मेरठ में हाथ पर नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, भाई बोला- पता नहीं क्यों दी जान
Meerut, Meerut | Jul 3, 2026 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुभाष पांडेय के रूप में हुई है, जो एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर बड़े भाई ने दरवाजा खोला तो सुभाष का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस कर रही जांच