समस्तीपुर: समस्तीपुर में दो दिनों में 172 मिमी बारिश, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना
समस्तीपुर में दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जल जमाव भी हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण वारिसनगर के शांति नदी के भादोघाट पर बना डायवर्सन बह गया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।