कामां: कामां क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, तीन भैंसें जिंदा जलीं, 3 लाख की नकदी समेत लाखों का सामान हुआ राख
कामां के बड़कली पुल के पास रविवार दोपहर 3 बजे एक झोपड़ीनुमा मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन भैंसों की जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये का घरेलू सामान और तीन लाख रुपये की नकदी राख हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की।