Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

करपी: खजुरी आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण शिविर आयोजित

Karpi, Arwal | Jun 17, 2026
खजूरी आंगनवाड़ी केंद्र में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को टिका दी गई तथा बच्चों को भी टिका दिया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

MORE NEWS

🤝 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और पहल

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 जून, 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 24 नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, मापी, आवास योजना, मनरेगा, विद्युत, श्रम संसाधन एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया।

जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं सुशासन की स्थापना के लिए जिला प्रशासन सतत प्रतिबद्ध है।

📸 जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ।

#SabkaSammanJeevanAasaan #Jansamvad #PublicGrievanceRedressal #Arwal #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #बिहारसरकार

🤝 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और पहल जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 जून, 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 24 नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, मापी, आवास योजना, मनरेगा, विद्युत, श्रम संसाधन एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं सुशासन की स्थापना के लिए जिला प्रशासन सतत प्रतिबद्ध है। 📸 जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ। #SabkaSammanJeevanAasaan #Jansamvad #PublicGrievanceRedressal #Arwal #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #बिहारसरकार

Arwal, Bihar | Jun 19, 2026

🎭 बस स्टैंड, अरवल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बस स्टैंड, अरवल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

✨ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ — सशक्त समाज की पहचान।

#BetiBachaoBetiPadhao #Arwal #NukkadNatak #WomenEmpowerment #BiharGovernment

🎭 बस स्टैंड, अरवल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बस स्टैंड, अरवल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ✨ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ — सशक्त समाज की पहचान। #BetiBachaoBetiPadhao #Arwal #NukkadNatak #WomenEmpowerment #BiharGovernment

Arwal, Bihar | Jun 19, 2026

🌾🚜 कृषि विकास की जानकारी, किसानों के सशक्तिकरण की तैयारी

दिनांक 16 से 18 जून, 2026 तक आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन अरवल जिला के सभी पांचों प्रखंडों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजनों एवं किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में कुर्था प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं किसान हितैषी पहल की जानकारी लाभार्थियों एवं किसानों के बीच साझा की गई। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाते हुए जानकारी प्राप्त की तथा सरकार की किसान कल्याणकारी पहलों की सराहना की।

📸 कुर्था प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने की कुछ झलकियाँ।

#सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर #कृषि_विभाग #किसान_कल्याण #कुर्था #अरवल #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #बिहारसरकार #DistrictAdministrationArwal

🌾🚜 कृषि विकास की जानकारी, किसानों के सशक्तिकरण की तैयारी दिनांक 16 से 18 जून, 2026 तक आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन अरवल जिला के सभी पांचों प्रखंडों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजनों एवं किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कुर्था प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं किसान हितैषी पहल की जानकारी लाभार्थियों एवं किसानों के बीच साझा की गई। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाते हुए जानकारी प्राप्त की तथा सरकार की किसान कल्याणकारी पहलों की सराहना की। 📸 कुर्था प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने की कुछ झलकियाँ। #सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर #कृषि_विभाग #किसान_कल्याण #कुर्था #अरवल #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #बिहारसरकार #DistrictAdministrationArwal

Arwal, Bihar | Jun 18, 2026

🌼 प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा निरीक्षण 🌼

आज माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग सह प्रभारी मंत्री, अरवल श्री दीपक प्रकाश जी द्वारा कर्पी प्रखंड के उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों एवं लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृता बैंस, उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, तथा अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

✨ "जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना एवं आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन का आधार है।"

#सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर #कर्पी_प्रखंड #अरवल #दीपक_प्रकाश #जनसेवा #सुशासन #बिहारसरकार #विकसित_बिहार #सरकार_आपके_द्वार

🌼 प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा निरीक्षण 🌼 आज माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग सह प्रभारी मंत्री, अरवल श्री दीपक प्रकाश जी द्वारा कर्पी प्रखंड के उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों एवं लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृता बैंस, उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, तथा अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ✨ "जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना एवं आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन का आधार है।" #सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर #कर्पी_प्रखंड #अरवल #दीपक_प्रकाश #जनसेवा #सुशासन #बिहारसरकार #विकसित_बिहार #सरकार_आपके_द्वार

Arwal, Bihar | Jun 16, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 

* माननीय मुख्यमंत्री ने किया रूफटॉप सोलर योजना का शुभारंभ* 

*कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र*

बिहार सरकार द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं निर्बाध ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना का शुभारंभ किया गया।

रविवार को अपराह्न 4:00 बजे विद्युत भवन, पटना से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित 1278.03 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया गया।

अरवल जिले में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्ता श्री रवि प्रसाद चौहान ,जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की ।

योजना के अंतर्गत चयनित बीपीएल एवं कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। लाभुकों को इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। सोलर संयंत्र की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव का कार्य चयनित एजेंसियों द्वारा किया जाएगा।

इस सोलर संयंत्र से प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिमाह औसतन 125 यूनिट बिजली उत्पादन का लाभ प्राप्त होगा। इससे घरेलू बिजली की आवश्यकता की पूर्ति आसान होगी तथा गरीब परिवारों के बिजली व्यय में कमी आएगी। साथ ही उन्हें स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का लाभ भी मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह योजना न केवल गरीब परिवारों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि राज्य में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती देगी।

बिहार सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा स्वच्छ ऊर्जा आधारित विकास को गति प्रदान की जाए।

प्रेस विज्ञप्ति * माननीय मुख्यमंत्री ने किया रूफटॉप सोलर योजना का शुभारंभ* *कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र* बिहार सरकार द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं निर्बाध ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना का शुभारंभ किया गया। रविवार को अपराह्न 4:00 बजे विद्युत भवन, पटना से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित 1278.03 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया गया। अरवल जिले में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्ता श्री रवि प्रसाद चौहान ,जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की । योजना के अंतर्गत चयनित बीपीएल एवं कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। लाभुकों को इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। सोलर संयंत्र की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव का कार्य चयनित एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। इस सोलर संयंत्र से प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिमाह औसतन 125 यूनिट बिजली उत्पादन का लाभ प्राप्त होगा। इससे घरेलू बिजली की आवश्यकता की पूर्ति आसान होगी तथा गरीब परिवारों के बिजली व्यय में कमी आएगी। साथ ही उन्हें स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का लाभ भी मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह योजना न केवल गरीब परिवारों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि राज्य में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती देगी। बिहार सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा स्वच्छ ऊर्जा आधारित विकास को गति प्रदान की जाए।

Arwal, Bihar | Jun 15, 2026